फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आस्ट्रेलिया कहकर भेजा थाईलैंड, 20 दिन बाद लौटा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये लेकर धोखे से थाईलैंड भेजने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह देओल निवासी सेक्टर-109, गुरदीप सिंह निवासी सेक्टर-118, गुरप्रीत सिंह निवासी खरड़ और मनजीत सिंह निवासी दिलशाद कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई है। इस संबंधी सदर खरड़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में हरजिंदर सिंह निवासी गांव मदनहेड़ी ने बताया कि उसने अपने बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए उक्त आरोपियों को 32 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद उक्त आरोपियों ने उसके बेटे के पासपोर्ट पर आस्ट्रेलिया का जाली वीजा लगाकर धोखे से उसको थाईलैंड भेज दिया, उसको 20 दिन के बाद वापस भारत भेज दिया गया है। इसके बाद न तो उन्होंने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही उनके पैसे वापस दिए। इस संबंधी उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इस मामले की जांच डीएसपी (नारकोटिक) की ओर से की गई। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के आदेश पर केस दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें