फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर रेलवे फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान रिंकू निवासी गांव सनौली कलां, पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।इस हादसे में घायल हुए युवक कपिल ने बताया कि रिंकू उसकी बुआ का बेटा है, वे तीनों मोटरसाइकिल पर लालड़ू से जीरकपुर की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पीछे बैठा रिंकू उछलकर नीचे गिरा और उसका सिर डिवाइडर के साथ टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वे दोनों भी मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अजितेश कंसल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें