फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बच्ची को देख बाइक सवार कर रहा था अश्लील हरकत, मां ने मचाया शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर के एक मोहल्ले में बच्ची के सामने अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने कहा है कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे उनकी 12 वर्षीय बच्ची स्कूल जाने के लिए गली में खड़ी थी। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आया बच्ची के सामने खड़े होकर अश्लील हरकतें करने लगा। उन्होंने छत से व्यक्ति की हरकत देख शोर मचा दिया। जब तक लोग घर से बाहर निकले तब तक आरोपी बाइक से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अजितेश कौशल ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। बच्ची की मां ने बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें