फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चंडीगढ़ के पूर्व नायब तहसीलदार पर मोहाली में ठगी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। बाजवा डेवलपर्स के मैंनजिंग डायरेक्टर जनरेल सिंह बाजवा की शिकायत पर खरड़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूर्व नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह धूत के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। बाजवा ने अक्तूबर 2023 में एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। इसके आधार पर एसपी के निर्देश पर यह मामला दर्ज हुआ है। बाजवा ने एसपी को दी गई शिकायत में लिखा है कि अक्तूबर 2023 में एक केस में उसे गिरफ्तार किया गया था इस दौरान उसे सीआईए स्टाफ खरड़ में रखा गया। जहां पूर्व तहसीलदार वीरेंद्र सिंह धूत मिलने आया और कहा कि वह इस मामले में उसकी मदद कर सकता है। धूत ने से कहा कि उसके दिल्ली में अच्छे संबंध हैं वह इन केसों में फंसे सभी मामलों में उसे बचा लेगा। बाजवा के मुताबिक धूत ने चुनाव फंड के लिए 1.68 करोड रुपए की मांग की। बाजवा ने 1.4 करोड रुपये नकद और 64 लाख रुपये का एससीओ सेक्टर 125 में दिया जो नायक तहसीलदार ने अपने किसी जानकारी के नाम करवा दिया इसके अलावा ओल्ड सनी एनक्लेव में एक बूथ बाजवा ने दिया। इसके अलावा बाजवा ने सेक्टर 8 में एक कोठी 1.25 करोड़ की खरीद कर धूत को दीं इसके बदले धूत ने बाजवा को कोई पैसा नहीं दिया। बाजवा ने अपनी शिकायत में आगे लिखा है कि उसके एक प्रोजेक्ट मे डेढ़ करोड़ रुपए का एक 4 बीएचके अपार्टमेंट भी धूत ने अपने नाम अलाट कर लिया। इस तरह कुल मिलाकर धूत ने बाजवा से लगभग 3:50 करोड रुपये हथिया लिए और चुनाव फंड के नाम पर किसी को कुछ नहीं दिया। खरड़ सिटी पुलिस ने पूर्व नायब तहसीलदार के खिलाफ धारा 420, 406 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है जबकि इस मामले में अभी गिरफ्तारी होनी बाकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें