फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मंडी में सुरक्षाकर्मी अब बॉडी वार्न कैमरे की मदद से करेंगे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की मंडी में तैनात सुरक्षाकर्मी अब पुलिस की तरह बॉडी वार्न कैमरे लगाकर निगरानी करेंगे। इसके लिए मंडी कमेटी ने सुरक्षाकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराए हैं। इसकी मदद से रात की ड्यूटी के दौरान वे मंडी में होने वाली अवांछनीय गतिविधियों को बड़ी ही आसानी से रिकाॅर्ड कर सकेंगे। इसकी मदद से मंडी में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। कमेटी की ओर से फिलहाल आठ सुरक्षाकर्मियों को कैमरा उपलब्ध कराया जा चुका है। वे रात की ड्यूटी के दौरान कैमरे लगाकर चौकसी कर रहे हैं।बता दें कि पिछले दिनों मंडी में रात के दौरान मंडी कमेटी के कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें कमेटी कार्यालय के रिकाॅर्ड से भी छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। उसके बाद से मंडी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंडी के नए एडवाइजर बेहद गंभीर हो गए हैं। उन्होंने तत्काल सुरक्षाकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ऐसा होता है बॉडी वॉर्न कैमरा

बॉडी वॉर्न कैमरा छोटा सा होता है। इसे सुरक्षाकर्मी वर्दी में सुविधा के अनुसार लगा सकते हैं। कैमरे में हाई रिजॉल्यूशन लेंस लगा होता है। लेंस को चारों दिशाओं में घुमाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस डिवाइस से किसी भी एंगल से रिकॉर्डिंग कर पाना संभव होता है। इन कैमरों को जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) और जीपीआरएस (जनरल पॉकेट रेडियो सर्विस) कनेक्शन के माध्यम से कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग के लिए जोड़ा जा सकता है। कंट्रोलरूम के अधिकारी किसी भी समय किसी भी गतिविधि की ऑनलाइन मॉनिटर कर सकते हैं। इसमें एक महीने का फुटेज स्टोर किया जा सकता है।
कोट
मंडी में सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर सुरक्षाकर्मियों के लिए बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराए हैं। इसकी मदद से रात में भी मंडी में सुरक्षा व्यवस्था बहाल रखी जाएगी। किसी भी तरह की घटना होने पर इसकी मदद से घटना के कारणों की पड़ताल में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयदीप सहगल, मंडी कमेटी के प्रशासक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें