फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अमृतसर में बम धमाके के बाद बढ़ी सुरक्षा, शहर की सीमा पर रोज लगेंगे स्ट्रांग नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अमृतसर में बम धमाके के बाद मोहाली में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर शहर ही सीमा पर पुलिस की ओर से चेकिंग के लिए स्पेशल स्ट्रांग नाके लगाए जाएंगे। यह नाके रोजाना लगेंगे और एसएसपी मोहाली दीपक पारिक और एसपी खुद नाके पर तैनात होकर वाहनों की जांच करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि रोजाना बॉर्डर एरिया पर स्ट्रांग नाकाबंदी की जाएगी। इन नाकों पर पुलिस मुलाजिम दो शिफ्टों में ड्यूटी देंगे। पहली शिफ्ट रात 10 बजे से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट रात 12 से सुबह 3 बजे तक लगेगी। अब रोजाना मोहाली के एंट्री और एग्जिट पाॅइंट पर स्ट्रांग नाके के दाैरान पूरी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी दीपक पारिक ने कहा कि मोहाली में नई नाइट पुलिसिंग योजना शुरू की गई है, इसके तहत रोजाना देर रात तक नाके लगाए जाएंगे। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग की जाएगी, साथ ही ड्रग्स सप्लायर और हथियार तस्करों पर शिकंजा भी कसा जाएगा। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी एसपी और डीएसपी अपने एरिया में नाकाबंदी करवाएंगे। इस मौके पर वीडियोग्रॉफी भी की जाएगी। मुलाजिमों को बॉडी कैम दिए गए हैं। एसपी को हर नाके की रिपोर्ट एसएसपी दफ्तर देने के भी निर्देश हैं।

बुधवार रात जगतपुरा सीमा पर मोहाली पुलिस ने नाकाबंदी की थी। कैमरे लगी पीसीआर से पूरे नाके से गुजरने वाले वाहनों की रिकार्डिंग हो रही थी। एसएसपी दीपक पारिक, एसपी सिटी हरबीर सिंह अटवाल, एसपी रूरल मनप्रीत सिंह, दो डीएसपी, थाने के एसएचओ के अलावा पुलिस फोर्स नाके पर तैनात थी। बैरिकेंडिंग लगाकर वाहनों को जांचा जा रहा था। एसएसपी ने बताया कि मोहाली जिले में रोजाना 500 के करीब चालान किए जा रहे हैं। प्रतिदिन 24 के करीब गाड़ियां कानून की उल्लंघना करने के दौरान जब्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी वाहनों की गंभीरता से जांच की जा रही है। देर रात एयरपोर्ट रोड पर भी पुलिस ने नाकाबंदी कर मोहाली में प्रवेश होने वाले वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें