फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखे, 52 मकान मालिकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने एक बार फिर रविवार को पेइंग गेस्ट हाउस और किराएदारों की वेरिफिकेशन के लिए ड्राइव चलाई। पुलिस ने इस बार जीरकपुर और खरड़ के इलाकों पर फोकस किया। 300 पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों की टीमों ने 138 जगहों पर चेकिंग कर लंबे समय से वेरिफिकेशन न करवाने वाले 52 मकान मालिकों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने जीरकपुर और खरड़ में बड़े स्तर पर ड्राइव चलाकर पीजी और रिहाइयशी इलाकों में चेकिंग की। एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि एसपी हेडक्वार्टर गुरसेवक सिंह बराड़ की अगुवाई में जीरकपुर और एसपी ट्रैफिक केसर सिंह की अगुवाई में खरड़ के रिहायशी इलाकों में ड्राइव चलाई गई। इसके लिए महिला पुलिस मुलाजिमों सहित 300 पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों की अलग-अलग टीमें बनाई गईं थीं। इन टीमों ने 48 पीजी व 90 सोसाइटियों और कालोनियों में जाकर किराएदारों की चेकिंग की।
बता दें कि डीसी गिरीश दयालन ने धारा 144 के तहत किराएदारों की पड़ताल के आदेश जारी किए हैं। पिछले सप्ताह सात जुलाई को भी पुलिस ने किराएदारों की चेकिंग के लिए ड्राइव चलाई थी। उस दौरान भी लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

बिना वेरिफिकेशन किराएदार न रखें : एसएसपी
एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि पीजी और रिहायशी इलाकों में बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। पिछले समय में हुई कई वारदातों में भी अनवेरिफाइड किरायदारों की भूमिका सामने आई थी। लिहाजा ये ड्राइव चलाया जाना जरूरी था। उन्होंने मकान मालिकों से अपील की कि बिना पड़ताल किसी को भी किराए पर न रखें। पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। यह मामला न सिर्फ मकान मालिक बल्कि पूरे शहर की सुरक्षा से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें