फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर पुलिस थाने में और नगर काउंसिल के बाहर भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
जीरकपुर पुलिस थाने में भरा बारिश का पानी। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में लगातार हो रही बारिश ने नगर परिषद के पानी निकासी की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। शहर में बरसात के पानी को सीवरेज के पाइपों से निकाला जाता है। यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। शहर में शुरुआती मानसून की बारिश हुई और क्षेत्र में चारों ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। यहां तक कि बारिश से पुलिस थाने में व नगर काउंसिल कार्यालय की ओर जाती सड़क पर पानी के भरने से सड़क की नदी जैसी स्थिति बन गई। लोग तो क्या, पुलिस कर्मी और नगर परिषद के अधिकारी भी परेशान रहे। बड़ी बात यह है कि हर साल बारिश के बाद नगर काउंसिल के ऑफिस और थाने में पानी भरता है लेकिन फिर भी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें