फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एसी सर्विस के लिए गूगल पर ढूंढा नंबर, फोन करने पर खाते से निकाले दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। इलाके में एसी सर्विस करने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर को फोन किया तो एक व्यक्ति के खाते से दो लाख रुपये कट गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजेश गुप्ता वासी सेक्टर-37 फरीदाबाद हरियाणा और हाल वासी सिटी कुराली ने पुलिस को बताया कि वह उसने 22 फरवरी 2023 में गूगल पर अपने घर पर लगे एसी की सर्विस करवाने के लिए एक कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा। इसके बाद उसे एक कॉल आई जिसमें सर्विस प्रोसेस पूरा करवाने के लिए एक एप डाउनलोड करवाया गया। फिर उन्होंने गूगल पे से एक रुपये ट्रांसफर करने के लिए एक नंबर दिया जब उसने उन्हें एक रुपये ट्रांसफर किया तो उसके खाते से एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। 10 से 15 मिनट बाद फोन चालू करने पर फिर से एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आ गया। इस तरह से आरोपियों ने उसके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। मामले की जांच साइबर सेल द्वारा की गई। बाद में एसपी पुलिस ट्रैफिक ने केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें