पड़छ गांव के लोगों ने जताया विरोध, बोले - 10 वर्षों से रह रहे, हुई हैं रजिस्टि्रयां
संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। गांव पड़छ और स्युक में 8-10 वर्षों से लोग रह रहे हैं। पड़छ के लोगों का कहना है सभी ने मकान की रजिस्ट्री करवा रखी है। हमारे वोटर कार्ड, आधार कार्ड बने हुए हैं। बार-बार बिजली दफ्तर जाने पर भी बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा। अफसर यही बहाना लगा रहे हैं अभी बिजली मीटर पीछे से बंद हैं। इस कारण अंधेरे में रहते हुए कई वर्ष हो चुके हैं। इससे गांव के लोगों में काफी रोष है। मंगलवार को गांव वाले इकट्ठे होकर बिजली दफ्तर मुल्लांपुर गरीबदास पहुंचे ओर एसडीओ दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। इस दाैरान सरपंच गीता के पति सुरजीत सिंह, राणा, पंडित राम गोपाल, अशोक, विजय घई, दीपा नेगी, पवन, सतवीर चोपड़ा, ओंकार सिंह, प्रदीप मौजूद रहे।
कोट
8-10 वर्षों से लोग गांव पड़छ में रह रहे हैं। इनके वोटर कार्ड-आधार कार्ड भी बने हुए हैं। मकानों की रजिस्ट्री भी हो रखी है। इसके बावजूद लोग बिजली पानी के कनेक्शन से वंचित हैं। हमारी सरकार और प्रशासन से अपील है कि जल्द लोगों को बिजली पानी के कनेक्शन दिए जाएं।
-गीता, सरपंच पत्नी गांव पड़छ
-
कोट
अभी मैं बाहर हूं। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। पड़छ गांव के बिजली मीटर पीछे से बंद हैं।
रणजीत यादव, एसडीओ मुल्लांपुर गरीबदास
फोटो कैप्शन
काफी समय से बिजली कनेक्शन न मिलने पर गांव पड़छ के लोगों ने एसडीओ दफ्तर मुल्लानपुर गरीबदास का घेराव किया
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur