फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : सड़क निर्माण के फर्जी बिल बनाकर जेब में डाले साढ़े दस लाख, एसडीओ और जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर/बरनाला। निकाय विभाग के अधीन नगर परिषद में कार्यरत कुछ उच्चाधिकारी शहर में होने वाले विकास कार्यों के नाम पर अपनी जेबें भरने के लिए फर्जी बिलों के सहारे जनता को लूटते हैं। इसकी ताजा उदाहरण स्थानीय नगर परिषद में बत्तौर कार्यरत पूर्व एएमई-कम-एसडीओ दमन दविंदर सिंह और पूर्व जेई मेजर सिंह की ओर से किया गया इसी तरह का कारनामा सामने आया है। इस मामले में विजिलेंस की जांच रिपोर्ट के बाद निकाय विभाग नेे आरोपी दोनों उच्चाधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल मामला बरनाला नगर परिषद से जुड़ा हुए है निलंबित होने वाले अधिकारियों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए सड़क निर्माण के नाम पर फर्जी बिल बनवाकर साढ़े दस लाख रुपये अपनी जेब में डाल लिए। बता दें कि अधिकारी दमन दविंदर सिंह जीरकपुर के साथ-साथ डेराबस्सी नगर परिषद की इंजीनियरिंग ब्रान्च का कार्यभार देख रहे थे, जिनका कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंपा गया है।
सड़क बनाई थी सीवरेज बोर्ड ने, खुद फर्जी बिल बनाकर करवाए पास
जानकारी के मुताबिक संगरूर से बरनाला को जोड़ने वाली सड़क पर सीवरेज बोर्ड की ओर से नई पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर दोबारा निर्माण के लिए प्रीमिक्स डालकर सड़क को आवाजाही लायक बनाया गया। दरअसल इस सड़क पर प्रीमिक्स सीवरेज बोर्ड की ओर से डाला गया था। लेकिन बरनाला नगर परिषद में उस दौरान कार्यरत एएमई-कम-एसडीओ दमन दविंदर सिंह और जेई मेजर सिंह ने बड़ी चालाकी से निजी ठेकेदार को अपने साथ मिलाकर उक्त निर्माण कार्य को नगर परिषद की ओर से करवाया गया दिखा दिया गया। इसके बाद तत्कालीन उच्चाधिकारियों ने उक्त निर्माण कार्यों के फर्जी बिलों के ऊपर हस्ताक्षर करते हुए सरकारी खाते से संबंधित ठेकेदार के नाम साढ़े दस लाख रुपये की रकम जारी करवा ली और इसे बांटकर अपनी जेबें भर लीं।
विज्ञापन

वहीं, मामले की शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच का जिम्मा निकाय विभाग के विजिलेंस विभाग को दिया गया, जिन्होंने अपनी जांच पूरी करते हुए रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंप दी। उच्चाधिकारियों ने विजिलेंस विभाग की रिपोर्ट पढ़ने के बाद इसमें दोषी पाए जाने पर एएमई-कम-एसडीओ दमन दविंदर सिंह और जेई मेजर सिंह को तुरंत निलंबित कर मामले में अगली जांच के निर्देश दे दिए हैं।
एसडीओ इंद्रमोहन सिंह देखेंगे कार्यभार
स्थानीय नगर परिषद के अंदर बिल्डिंग और इंजीनियरिंग विभाग का कार्यभार एएमई-कम-एसडीओ इंद्रमोहन सिंह को सौंपा दिया गया है। इससे पहले उनके पास केवल बिल्डिंग ब्रांच का कार्यभार था, लेकिन एएमई-कम-एसडीओ दमन दविंदर सिंह के मुअत्तल होने के बाद यह कार्यभार इंद्रमोहन सिंह को सौंपा गया है।
नई नियुक्ति के लिए विभाग को लिखा
एएमई-कम-एसडीओ दमन दविंदर सिंह के निलंबित होने के बाद इंजीनियरिंग ब्रान्च का कार्यभार फिलहाल इंद्रमोहन सिंह को सौंप दिया गया है और नए अधिकारी की नियुक्ति को लेकर विभाग को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

-संदीप तिवारी, ईओ, नगर परिषद, जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें