फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी : मोहाली में कोरोना से 15 लोगों की मौत, 716 नए पीड़ित मिले और 994 मरीज हुए तंदुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में मिनी लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू और कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज संबंधी बनाए गए नए नियमों का असर दिख रहा है। अब संक्रमित होने वाले केसों की अपेक्षा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन रोगियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार को जिले में कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई। साथ ही 716 लोग संक्रमित हुए, जबकि 994 ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोविड गाइडलाइन का पालन करें। तभी इस महामारी को हराया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोरोना से जान गंवाने वाले 15 लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई। इनमें कुछ कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
वहीं, संक्रमित होने वालों में डेराबस्सी से 79, ढकोली से 154, लालड़ू से तीन, बूथगढ़ से 25, घडुआं से 51, खरड़ से 93, कुराली से 15, बनूड़ से 15, मोहाली से 278 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 62206 हो गई है। इनमें से 53054 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 8366 मरीज सक्रिय हैं और 786 लोगों की जान जा चुकी है। डीसी गिरीश दियालन ने सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें