खरड़। खरड़ अनाज मंडी में आयोजित सब डिवीजन स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट दिव्या पी. आईएएस राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी और मार्च पास्ट टुकड़ियों का निरीक्षण कर सलामी लेंगी। तहीलदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है और स्कूलों के बच्चों की रिहर्सलें भी संपन्न हो गई हैं। इस अवसर पर बच्चों द्वारा झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।