फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एसडीएम कार्यालय खरड़ और कुराली सब-तहसील को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। मोहाली कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के एक दिन बाद शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय खरड़ और कुराली माजरी सब-तहसील कॉम्प्लेक्स को बस से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल एसडीएम के सरकारी मेल पर आया है। मेल के आते ही एसडीएम कार्यालय और सब तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। दोनों जगह कार्यालय खाली करवा दिया गया।
विज्ञापन

खरड़ में एसडीएम कार्यालय को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। जब यह मामला अधिकारियों के ध्यान में लाया गया तो दफ्तर को तुरंत खाली करवा दिया गया। सभी कर्मचारी बाहर निकल गए। साथ ही तहसील दफ्तर का काम भी इसी भवन में चलता है, वहां भी काम बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर थाना सिटी खरड़, बम निरोधक दस्ता और डाॅग स्क्वाॅड की टीमें मौके पर पहुंची और एसडीएम दफतर, सब तहसील खरड़ कार्यालय, फर्द केंद्र, सेवा केंद्र और एसडीएम दफ्तर की पूरी तरह जांच की गई। जांच के दौरान कार्यालय के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। माल विभाग से संबंधित रजिस्ट्रियों का काम इसी भवन में सब रजिस्ट्रार द्वारा किया जाता है। इस कारण यहां सुबह से शाम तक काफी भीड़ रहती है। पुलिस की जांच के बाद दोपहर बाद सब रजिस्ट्रार ने अपना काम दोबारा शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मचारी भी अपने-अपने कार्यालयों में बैठ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें