फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं घुमा सकेंगे ट्रैवल एजेंट

Sat, 12 Oct 2013 01:15 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने जाली ट्रैवल एजेंटों पर पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। पंजाब में जाली ट्रैवल एजेंटों के काले कारोबार में हजारों लोग लुट चुके हैं।
विज्ञापन


इसके बाद राज्य सरकार ने पंजाब ह्यूमन ट्रैवल एक्ट-2012 बनाया था।

जिला प्रशासन ने इस कानून को जिले में लागू करने की कवायद शुरू कर दी है।

एडीसी प्रवीन कुमार थिंद ने सभी ट्रैवल एजेंटों के लिए दिशा-निदेश जारी कर दिए हैं।

इसमें अब सभी एजेंटों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी कर दिया गया है।

एडीसी थिंद ने बताया कि जिले में ट्रैवल एजेंट के तौर पर काम कर रहे और एयर टिकट बेचने वाले लोगों को अब रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।

उन्हें 31 अक्तूबर तक डीसी दफ्तर में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने वालों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

लाइसेंस प्राप्त करने के बाद रजिस्टर्ड व्यक्ति को अपने द्वारा जारी विज्ञापनों में रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना लाजिमी होगा।

इस संबंध में मोहाली, खरड़ एवं डेराबस्सी के एसडीएम और एसएसपी को दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि अन-रजिस्टर्ड और जाली ट्रैवल एजेंटों पर लगाम कसने के लिए ही सरकार द्वारा पंजाब ह्यूमन ट्रैवल एक्ट-12 बनाया गया है।

इसके तहत ट्रैवल एजेंट और एयर टिकट बेचने वालों का रजिस्ट्रेशन जरूरी किया गया है। इस कानून को जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा।

यहां पहले भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी की कई शिकायतें आई हैं।

जाली ट्रैवल एजेंटों का हब बना मोहाली
जाली ट्रैवल एजेंटों का कारोबार यूं तो पूरे पंजाब में फैला है। परंतु मोहाली इमिग्रेशन-फ्रॉड का हब बन चुका है। एक-एक एजेंट ने यहां बड़ी संख्या में लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में परचे दर्ज हो चुके हैं। फेज पांच एवं छह स्थित जेट इमिग्रेशन ने बड़ी संख्या में लोगों को शिकार बनाया। एक परचा दर्ज होने के बाद शिकायतों का अंबार लग गया।

इसके बाद पुल ने जेट प्रबंधकों को गिरफ्तार किया। कंपनी के मालिक दीपक अरोड़ा समेत कई आरोपी अभी भी फरार हैं। इसी तरह गुरु कृपा इमिग्रेशन एवं साईं कृपा इमिग्रेशन की मालकिन नीना शर्मा ने भी बड़े लोगों के साथ धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे पंचकूला से गिरफ्तार किया, जोकि न्यायिक हिरासत में है। फेज नौ की ट्रैवल एजेंट शालिनी कपूर के खिलाफ भी बड़ी संख्या में लोगों को ठगने का आरोप है, वह भी जेल में है।

फेज सात व दस स्थित एक कंपनी के प्रबंधक भी लोगों को ठग कर फरार हैं। हाल ही पुलिस ने फेज सात की एक कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ परचा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें