फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ने मांगी फीस, विरोध में उतरे पेरेंट्स बोले- ऑनलाइन क्लास नहीं तो फीस कैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-71 के सेंट जेवियर स्कूल के बाहर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। पेरेंट्स ने स्कूल पर ऑनलाइन स्टडी करवाए बिना ही ट्यूशन फीस में इजाफा कर वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। जबकि स्कूल प्रबंधन इन आरोपों पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

बुधवार को सेक्टर-71 के सेंट जेवियर्स स्कूल के बाहर स्टूडेंट्स के परिजन जमा हुए। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर बिना ऑनलाइन स्टडी करवाए ट्यूशन फीस में इजाफा कर वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पेरेंट्स ने स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी की और बताया कि 5 दिन पहले परिजनों ने स्कूल को एक मांग पत्र दिया था। जिसमें ऑनलाइन स्टडी न करवाने और ट्यूशन फीस बढ़ाकर वसूलने के लिए दबाव बनाने का कारण प्रबंधन को बताने के लिए कहा था। परिजनों ने बुधवार को बताया कि 5 दिन बीत जाने पर भी स्कूल प्रबंधन से कोई जवाब नहीं आया। बुधवार को जब परिजन मांग पत्र का जवाब जानने स्कूल के बाहर जमा हुए तो उन्हें भीतर नहीं आने दिया गया। परिजनों ने बताया कि स्कूल के बाहर दो घंटे इंतजार करने के बाद भी प्रिंसिपल जवाब देने या उनसे मिलने नहीं आए। जिससे गुस्साए परिजनों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन गोयल ने कहा कि कोरोना संकटकाल के चलते पंजाब सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत जो स्कूल अपने स्टूडेंट्स को ऑन लाइन स्टडी करवाएंगे, वो स्कूल बिना इजाफा किए ट्यूशन फीस लेने के हकदार होंगे। अन्य कोई भी चार्ज स्कूल नहीं वसूल सकेंगे। सरकार ने अपने निर्देशों में साफ किया है कि स्कूल फीस वसूली के लिए परिजनों पर दबाव नहीं डालेंगे। परिजनों ने सेंट जेवियर्स स्कूल पर सरकार के निर्देशों को दरकिनार करने का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक बच्चों को ऑनलाइन स्टडी करवाई ही नहीं गई। उस पर उन्हें ट्यूशन फीस में इजाफा कर जमा करवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर स्कूल प्रबंधन ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया तो बढ़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन के प्रवक्ता संजय चौहान ने स्कूल के मेन गेट को ताला लगवा कर प्रिंसिपल का इंतजार करने को कहा, लेकिन एक घंटे तक प्रिंसिपल नहीं आए। इसके बाद प्रवक्ता ने सूचना दी कि प्रिंसिपल नहीं आएंगे। स्कूल प्रबंधन इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें