फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एससी युवाओं को दिया जाएगा मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के एससी युवाओं के लिए दो हफ्तों का मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण कोर्स 27 अक्टूबर 2025 से डेयरी प्रशिक्षण केंद्र चतामली में शुरू होने जा रहा है। यह प्रशिक्षण न सिर्फ पशुपालन और डेयरी व्यवसाय की तकनीक सिखाएगा, बल्कि युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी देगा। प्रशिक्षण पूरी तरह मुफ्त है और हर प्रतिभागी को 3,500 रुपये का वजीफा भी मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने पर डेयरी लोन पर 33% सब्सिडी का लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान चाय, बिस्कुट और दोपहर का भोजन भी उपलब्ध रहेगा। डेयरी व्यवसाय सीखकर युवा अपने गांव और शहर में स्वावलंबी बन सकते हैं और छोटे व्यवसाय के माध्यम से आय कमा सकते हैं। इच्छुक एससी लाभार्थी किसी भी कार्यदिवस पर डिप्टी डायरेक्टर डेयरी, जिला प्रबंधन परिसर पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9501502846 पर संपर्क किया जा सकता है। डेयरी इंस्पेक्टर करनवीर सिंह बावा ने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को डेयरी व्यवसाय की पूरी जानकारी देगा और उन्हें व्यवसायिक स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देगा। डिप्टी डायरेक्टर डेयरी हरप्रीत सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को सिर्फ तकनीकी ज्ञान ही नहीं देगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता भी दिखाएगा।
विज्ञापन



कोर्स के लिए योग्यता:
- आयु: 18 से 55 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: कम से कम पांचवीं कक्षा

- केवल अनुसूचित जाति से संबंधित लोग ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें