खरड़। गिलको वैली खरड़ में चल रहे मेले के दौरान एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में जयवीर सिंह निवासी मकान वार्ड-22 खरड़ ने बताया कि वह 13 अक्तूबर की शाम लगभग 8.30 बजे गिलको वैली में मेला देखने गया था। उसने अपनी बाइक मेला ग्राउंड में पार्क की थी। जब वह रात लगभग सवा नौ बजे के करीब मेला देखकर बाहर आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। जयवीर सिंह ने अपने तौर पर बाइक ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नही मिल सकी। पुलिस ने जयवीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।