फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सिर्फ पौधे नहीं देवता हैं, इंसान के जीने का सहारा हैं: सीचेवाल

Sat, 23 Jul 2016 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
सीचेवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौधे असल में देवता हैं। ये हमें सिर्फ आक्सीजन नहीं देते, बल्कि दवा से लेकर हर जरूरी चीज मुहैया करवाते हैं। इसलिए हमें वातावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। यह बात संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने शुक्रवार को सेक्टर-78 के स्टेडियम में पौधे लगाने के दौरान कही। सीचेवाल ने कहा कि दुनिया भर में वातावरण को बचाने के लिए यूएनओ शोर मचा रहा है। हम सबको अपनी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। राज्य में इंडस्ट्री के कारण नदियां-नाले प्रदूषित हो रहे हैं। यह दूषित पानी भी वरदान साबित हो सकता है। संत सीचेवाल ने बताया कि उन्होंने 52 से ज्यादा ट्रीटमेंट प्लांट लगाए हैं। इसका एक मॉडल तैयार करके सरकार को भी दिया है। कई जगह गंदे पानी से खेतों की सिंचाई की जा रही है। अगर सभी जगह ऐसा हो जाए तो गंदे पानी से समस्या नहीं, बल्कि हरियाली होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें