फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत समाज और पंचायतों ने किया मंदिर तोड़ने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रखरड़। गत दिनों गमाडा की ओर से सन्नी एंक्लेव के पास पड़ते गांव शीहपुर में 100 साल पुराने श्री काली माता मन्दिर में बने श्री शनिदेव मंदिर को तोड़ दिया गया था। इसके विरोध में रविवार को समूह साधु समाज, महंत और इलाके की कई पंचायतों की मीटिंग मंदिर में हुई। इस मौके पर महंत दीप गिरि नागा बाबा और योगी रामनाथ संचालक माता अम्बिका देवी मंदिर ने कहा कि इससे हिंदू समाज की मर्यादा को ठेस पहुंची है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। मंदिर से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के महंतों की आस्था जुड़ी हुई है परंतु गमाडा ने धक्केशाही से जो मंदिर तोड़ने की कार्रवाई की है, वो गलत है।
विज्ञापन

गांव तड़ोली के सरपंच शुभकरमन सिंह और बहलोलपुर के सरपंच मनजीत सिंह ने कहा कि यदि गमाडा ने मंदिर की मर्यादा को दोबारा भंग किया तो समूह पंचायतों को लेकर साधु समाज के सहयोग से गमाडा के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर ब्रिजेशपुरी, महंत जगदीश गिरि, महंत सोनू गिरि, महंत दीप गिरि, महंत कमल गिरि, महंत किसमतपरी, अमृत गिरि, महंत बलविन्दर गिरि, महंत जैमल गिरि, महंत योगी विनोद नाथ, महंत बलवीर नाथ, चरण नाथ, महंत मंगल गिरि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें