मोहाली। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के ‘वननेस वन’ पौधरोपण परियोजना के तहत इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में आयोजित कार्यक्रम में मोहाली एवं टीडीआई ब्रांच के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मोहाली ब्रांच के संयोजक डॉ. जेके चीमा एवं टीडीआई ब्रांच के मुखी गुरुप्रताप सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के इस पावन प्रयास को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि ‘वननेस वन’ परियोजना केवल पौधरोपण नहीं, यह प्रकृति, सेवा और सह-अस्तित्व का एक जीवंत आंदोलन है।