फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गायन प्रतियोगिता में संत ईशर सिंह पब्लिक स्कूल प्रथम, सात टीमों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारत विकास परिषद मोहाली शाखाओं के आपसी सहयोग से गोल्डन बैल्स स्कूल, सेक्टर-77 में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मोहाली शाखा अध्यक्ष अशोक पवार ने बताया कि इस अवसर पर उद्योगपति इकबाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि एएस वालिया और गुरजीत कौर बावा विशिष्ट अतिथि थे। इस प्रतियोगिता में मोहाली शहर और आसपास के गांवों के 7 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में सुमेश गुप्ता, सोनाली और अजय धीमान शामिल हुए। मोहाली शाखा से भाग लेने वाली संत ईशर सिंह पब्लिक स्कूल फेज 7, मोहाली की टीम ने प्रथम स्थान और शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज 6 की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाराणा प्रताप शाखा से भाग लेने वाली आश्मा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 70, मोहाली की टीम ने प्रथम स्थान, बीएसएच आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गाँव सोहाना की टीम ने द्वितीय स्थान और जेवी सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 71, मोहाली की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें