फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: निगम दफ्तर के सामने कूड़ा फेंककर 24 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सफाई कर्मचारियों ने 24 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारी रेहड़ियां भरकर निगम दफ्तर के सामने कूड़ा फेंककर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम उनकी मांगें पूरी नहीं कर रहा है, इसलिए अब आखिरी बार एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। इस मामले को लेकर मंगलवार को सफाई सेवक मजदूर यूनियन के प्रधान अजीत सिंह की अगुवाई में हुई मीटिंग में यह फैसला किया गया है। चंडीगढ़ की तर्ज पर वेतन देने, नियमित करने समेत अन्य मांगों की सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अजीत सिंह ने बताया कि निगम कमिश्नर को मिलने के लिए वह कई बार उनके दफ्तर जा चुके हैं, लेकिन कमिश्नर उनके साथ मीटिंग नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को भी वह उनसे मिलने गए थे, लेकिन उनकी यूनियन के साथ मीटिंग नहीं की गई। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा डीसी मोहाली को भी उनकी मांगों को लेकर पत्र दिया गया। इसके अलावा निगम कमिश्नर को कई बार लिखित तौर पर मांग पत्र भेजा गया लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस कारण सफाईकर्मियों को परेशानी आ रही है। अब यूनियन ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। मीटिंग में परमिंदर सिंह महासचिव, उपाध्यक्ष इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें