फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मांगों पर सहमति नहीं बनने से सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर के साथ बैठक बेनतीजा, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का मांगों को लेकर धरना बुधवार को 21वें दिन भी जारी रहा। निगम प्रशासन के साथ हुई बैठक में कोई ठोस फैसला नहीं होने पर यूनियन ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। पंजाब सफाई सेवक यूनियन के बैनर तले कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। बुधवार को उपाध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात कर लंबित मांगें उठाईं। बैठक में डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल भी मौजूद रहे। यूनियन प्रतिनिधियों ने मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की। कमिश्नर ने मांगों पर विचार कर कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन सभी संबंधित पक्षों की अनुपस्थिति के कारण अंतिम सहमति नहीं बन सकी। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें