मोहाली। सफाई सेवक मजदूर यूनियन मोहाली की हड़ताल अब स्थगित कर दी गई है। ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम दीपांकर गर्ग से बातचीत के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस मामले में सफाई सेवक मजदूर यूनियन मोहाली के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर ने पंजाब सरकार से बातचीत करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों को नियमित करने की मांग इसमें प्रमुखता से रखी जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने यूनियन के लिए जल्द से जल्द कमरा अलाट करने के लिए सहायक कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द फीडबैक दें। ज्वाइंट कमिश्नर ने दीपावली, श्री गुरुनानक जयंती, होली, वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी की मंजूरी दी है। ज्वाइंट कमिश्नर ने कर्मचारी यूनियन से कहा है कि वे कोई भी चार सरकारी छुट्टियां वे ले सकते हैं।