फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होटल की सर्विस लिफ्ट से गिरकर सैफ के सहायक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर के लॉर्ड इन होटल का मामला, घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। वीरवार रात करीब साढ़े सात बजे पटियाला रोड के लॉर्ड इन होटल में एक दुखद घटना हुई। होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित किचन की सर्विस लिफ्ट से गिरने के बाद 56 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदीप कुमार सिंह पिछले छह महीने से इस होटल में शैफ के सहायक के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस ने मृतक के बेटे राहुल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रदीप कुमार सिंह चंडीगढ़ के निवासी थे और वर्तमान में जीरकपुर की बादल कॉलोनी में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते थे। लिफ्ट से गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाद में शव परिवार को सौंप दिया गया।
ऐसे हुआ हादसा
वीरवार रात करीब सवा सात बजे प्रदीप कुमार सिंह ने अपने बेटे राहुल को फोन किया। उन्होंने राहुल को बताया कि उन्हें नकद वेतन मिला है और वह रात को देर से घर आएंगे, इसलिए राहुल आकर पैसे ले जाए ताकि रास्ते में कोई लूटपाट न हो। राहुल अपने पिता के बुलाने पर सात बजकर बीस मिनट पर होटल पहुंच गया। उसने अपने पिता को फोन किया और बताया कि वह नीचे आ गया है।
विज्ञापन




बेटे ने बताई पूरी बात

राहुल ने बताया कि उसके पिता ने कहा कि वह नीचे आ रहे हैं। बीस मिनट बीत जाने के बाद भी जब प्रदीप कुमार नीचे नहीं आए, तो राहुल ने अपने दोस्त को अंदर जाकर पता करने के लिए कहा। दोस्त के अंदर जाते ही एक व्यक्ति ने बताया कि कोई लिफ्ट से नीचे गिर गया है। राहुल के दोस्त ने बाहर आकर यह बात बताई। राहुल ने देखा कि उसके पिता का मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। होटल के लोगों के बताए अनुसार, जब वह होटल के पिछली तरफ गया, तो होटल का स्टाफ एक घायल व्यक्ति को ऑटो में लिटा रहा था।
विज्ञापन




पुलिस कार्रवाई और परिवार का रुख

राहुल ने घायल व्यक्ति को देखा और पहचान लिया कि वह उसके पिता प्रदीप कुमार हैं। उसने होटल स्टाफ की मदद से अपने घायल पिता को ऑटो से उतारकर एम्बुलेंस में बिठाया। इसके बाद वह उन्हें चंडीगढ़ रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। वहां इलाज के दौरान प्रदीप कुमार ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार के बेटे राहुल की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है और परिवार आगे कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें