फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज श्री सचखंड हजूर साहिब के लिए रवाना होगी ट्रेन

Thu, 10 Mar 2016 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली। हलका खरड़ के श्रद्धालुओं के लिए श्री सचखंड हजूर साहिब के मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत जाने वाली विशेष रेल गाड़ी वीरवार को रवाना होगी। रेल गाड़ी सुबह 10 बजे हजूर साहिब के लिए जाएंगी। डीसी डीएस मांगट ने बताया कि यात्रा संबंधी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिसे भी हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जाना है, वह सुबह नौ बजे तक खरड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाए। ताकि उन्हेे बढ़िया तरीके से गाड़ी में बैठाकर रवाना किया जा सके। इस दौरान अकाली दल के खरड़ हलका इंचार्ज उजागर सिंह बडाली ने बताया कि गाड़ी रवाना करने के लिए इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इस मौके पर सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, चेयरपर्सन जिला परिषद परमजीत कौर बडाली व डीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें