फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार का बदला लेने को होगी जंग

Tue, 24 Sep 2013 02:16 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग में मंगलवार को पीसीए के मैदान पर दिलचस्प जंग होगी। ग्रुप स्टेज मुकाबलों में अपने पहले मैच हार चुकीं टाइटंस और ब्रिस्बेन हीट्स आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


दोनों ही टीमें हार का बदला लेकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी। बदले हुए मौसम में पीसीए के मैदान पर जंग रोमांचक होने के आसार हैं।

टाइटंस को पहले मैच में अच्छे स्कोर के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों चार विकेट से शिकस्त मिली। जबकि, ब्रिस्बेन हीट्स अपने पहले मैच में त्रिनिदाद टोबैगो के खिलाफ 135 रन के स्कोर का पीछा करते हुए सिर्फ 110 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


दोनों ही टीमें अपनी पिछली गलतियां सुधारते हुए दूसरे मैच में जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी। टाइटंस की नजरें इस बार भी एबी डिविलयर्स पर रहेंगी।

जिन्होंने पहले मैच में सिर्फ 36 गेंदों पर 77 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। डिविलर्यस और कप्तान डेविड्स को इस बार भी पारी को अच्छी शुरुआत देनी होगी।

वहीं, गेंदबाजी का दारोमदार मॉर्केल पर होगा। ब्रिस्बेन के लिए कप्तान जेम्स होप्स और ओपनर जो बर्न्स को अच्छी साझेदारी निभानी होगी। बर्न्स ने पहले मैच में 45 रन बनाए थे। इनके साथ आलराउंडर डेन क्रिस्टियन भी हैं। गेंदबाजी में पहले मैच में चार विकेट लेने वाले एलिस्टर मैकडरमट, केमर रोच, नाथन हॉरिट्ज पर दारोमदार रहेगा।

त्रिनिदाद टोबैगो को कड़ी चुनौती देंगे सनराइजर्स
चैंपियंस लीग के दौरान मंगलवार को पीसीए में दूसरा मुकाबला त्रिनिदाद टोबैगो और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। त्रिनिदाद टोबैगो ने पहले मैच में ब्रिस्बेन हीट्स को शिकस्त दी है।

पहले मैच में मैकडरमट के तूफान के बीच 48 रन बनाने वाले कप्तान दिनेश रामदीन पर टीम काफी हद तक निर्भर करेगी। उनका साथ देने के लिए डेनिर ब्रावो हैं।

गेंदबाजी में रवि रामपॉल और सुनील नरेन पर दारोमदार रहेगा। परंतु जीत के आत्मविश्वास के साथ उतरने जा रही त्रिनिदाद टोबैगो को सनराइजर्स से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

सनराइजर्स अपने तीन क्वालीफायर पीसीए में खेल कर यहां के मौसम एवं पिच के माहौल से वाकिफ हैं। सोमवार को भी टीम ने पीसीए में प्रैक्टिस की। कप्तान शिखर धवन यहां कई शानदार पारियां खेल चुके हैं।
विज्ञापन



 इस बार भी उन पर पार्थिव पटेल के साथ अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी रहेगी। गेंदबाजी में डेल स्टेन, अमित मिश्रा और डैरेन सैमी पर नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें