अलग-अलग नंबरों से फोन कर दी जा रही धमकियां, बलौंगी थाने में मामला दर्ज
मोहाली। बलियाली निवासी गुरप्रीत सिंह चाहल और उनके बेटे युवराज से फोन पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरजू और उसके गिरोह के सदस्य अलग-अलग नंबरों से बार-बार कॉल कर उन्हें धमका रहे हैं। आरोपियों ने फिरौती न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4 नवंबर को बलौंगी थाने में बीएनएस की धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस व्हाट्सएप कॉल को ट्रेस कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।