फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ही जारी होंगे रोल नंबर और यहीं भरी जाएगी फीस भी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने मार्च 2022 में करवाई जाने वाली अतिरिक्त एवं इंप्रूवमेंट विषयों की परीक्षाओं का दाखिला शेडयूल जारी कर दिया गया। परीक्षाओं की फीस केवल ऑनलाइन डेबिट, क्रेडिट और नेट बैंकिंग गेटवे के तहत जमा होगी। वहीं, बोर्ड की तरफ से वेबसाइट पर ही रोल नंबर मुहैया करवाए जाएंगे। इतना ही नहीं छात्रों को सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन जारी होंगे। कोई सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी लेना चाहता है तो उसे इस संबंधी अपने परीक्षा फार्म में आप्शन देने होंगे। साथ ही परीक्षा फीस के साथ सौ रुपये अलग से भरने होंगे। अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से हासिल की जाती है।
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा कंट्रोल जनक राज महरोक ने बताया कि 10वीं कक्षा की अतिरिक्त विषय की कैटेगरी में प्रति छात्र 1050 रुपये और कारगुजारी सुधार कैटेगरी के लिए प्रति छात्र 1700 फीस निर्धारित की गई है। इसी तरह 12वीं कक्षा के अतिरिक्त विषय की कैटेगरी के लिए परीक्षा फीस प्रति छात्र 1350 रुपये और कारगुजारी सुधारने के लिए दो हजार प्रति विद्यार्थी फीस होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के जो छात्र इन कैटेगरी के अधीन परीक्षा देने के इच्छुक हैं कि वह 10 जनवरी तक बिना किसी लेट फीस के परीक्षा फार्म भर ऑनलाइन परीक्षा फीस जमा करवा सकते हैं। छात्रों को 17 जनवरी 2022 तक अपने परीक्षा फार्म अपने जिले में स्थित जिला क्षेत्रीय दफ्तरों में जमा करवाने होंगे। प्रति छात्र 500 रुपये लेट फीस के साथ ही परीक्षा फार्म भरने और ऑनलाइन परीक्षा फीस भरने के लिए आखिरी तिथि 20 जनवरी 2022 तय की गई। यह फार्म भी 27 जनवरी तक क्षेत्रीय दफ्तरों में जमा होंगे। इसके बाद प्रति छात्र एक हजार रुपये लेट फीस के साथ 30 जनवरी तक परीक्षा फार्म और ऑनलाइन फीस जमा करवाई जा सकेगी। परीक्षा फार्म 7 फरवरी तक केवल बोर्ड के मुख्य दफ्तर में जमा होंगे। आखिर में प्रति छात्र 2000 रुपये लेट फीस के साथ परीक्षा फार्म भरकर ऑनलाइन जमा करवाने की आखिरी तिथि 8 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। 15 फरवरी तक अपने फार्म केवल मुख्य दफ्तर में जमा होंगे। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें