फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलिंग टाइगर्स के धुरंधरों ने जीते 43 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सीबीएसई नॉर्थ जोन स्केटिंग चैंपियनशिप में रोलिंग टाइगर्स के धुरंधरों ने 43 पदक जीते। इसमें 18 स्वर्ण, 18 रजत व 7 कांस्य पदक शामिल हैं। यह चैंपियनशिप 11 से 13 अक्तूबर को फतेहगढ़ साहिब में आयोजित किया गया था। इस चैंपियनशिप में करीब 2200 स्केटर्स हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर से भाग लेने पहुंचे थे। रोलिंग टाइगर्स अकादमी के स्केटिंग कोच चंद्र सिंगला ने बताया कि इस चैैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बेलगावी में 27 से 30 नवंबर 2019 को होने वाले सीबीएसई नेशनल के लिए अकादमी के 22 स्केटर्स चुने गए हैं।
विज्ञापन

खेल के परिणाम
अंडर-8 में जहान गुप्ता ने 2 स्वर्ण, तान्या ने स्वर्ण व रजत, समैरा ने स्वर्ण व रजत, सहेज ने स्वर्ण, अरणव ने स्वर्ण, आशवी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-10 वर्ग में आर्यन ने 2 स्वर्ण, अनाहिता ने 2 रजत, हृदेय ने रजत, इशानवी ने रजत, तेजल, पार्थ और सिद्धांत ने कांस्य पदक जीता। अंडर-12 में आर्यवीर ने स्वर्ण और रजत, दक्ष ने स्वर्ण और रजत, अनन्या आहूजा ने 2 रजत, जन्नत ने स्वर्ण और चाहत ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 में अर्शदीप और श्रेयन ने रजत पदक जीते। अंडर-16 में नवीन सेठ ने 2 स्वर्ण, आदिश्री ने स्वर्ण और रजत, अविराज ने स्वर्ण और रजत, शुभिका ने रजत और कांस्य, ननकी ने रजत और कांस्य जीते। अंडर-19 में आदित्य डबास ने 2 स्वर्ण और हर्षिता मखीजा ने 2 स्वर्ण जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें