फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसफेड कांप्लेक्स में बंदूक के दम पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़ शहर में स्थित हाउसफेड कांप्लैक्स में उस समय अफरा तफरी मच गई जब फ्लैट मालिक ने अपने फ्लैट के ताले टूटे हुए देखे। जब उन्होंने अंदर बैठे 3 युवकों से पूछताछ की तो वह बंदूक के दम पर परिवार से नकदी और कीमती सामान चोरी करके भाग निकले। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मकान मालिक प्रिंस जार्ज ने बताया कि वह अपनी माता के साथ फ्लैट नंबर 3022 में रहता है। वह चंडीगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल चलाता है। लॉकडाउन से पहले वह मां के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में स्थित अपने दूसरे मकान में चले गए थे और शनिवार दोपहर 3:30 बजे के करीब जब वह अपनी माता और बहन के साथ बनूड़ स्थित फ्लैट में आए तो उन्होंने ताले टूटे हुए देखे।
अंदर दो युवक बैठे हुए थे। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो युवकों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसका उनके पारिवारिक मेंबरों ने विरोध किया तो उन्होंने पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घर में रखी 8 हजार की नकदी और कीमती सामान चोरी करके वह फरार हो गए।
सूचना मिलने पर एएसआई राकेश कुमार पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान भी चलाया परंतु लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कैप्शन- आरोपियों की तलाश करते पुलिस मुलाजिम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें