सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नीले कार्ड धारक।
- फोटो : MOHALI
कुराली। क्षेत्र के आसपास के नीले कार्ड धारक परेशान हैं क्योंकि क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को इस बार सरकारी राशन की सुविधा नहीं मिल रही है। इसको लेकर लोगों ने इकट्ठे होकर खुराक सिविल सप्लाई दफ्तर पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कई लोगों ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें दाल नहीं दी गई और कई कह रहे हैं उनके परिवारों के सदस्यों के नाम भी कार्ड से काट दिए गए हैं। कुछ लोगों ने कहा किकार्ड मशीन में शो ही नहीं हो रहे जिस कारण उन्हें विभाग राशन नहीं दे रहा। गांव निहोलका निवासी सतविंदर सिंह ने कहा कि गांववासियों के आधे कार्ड धारकों को गेहूं नहीं मिला कोई सुनवाई नहीं है। कार्ड धारकों को गेहूं देने में परेशान किया जा रहा है।
एक गांव निवासी ने कहा कि परिवार के 4 लोग हैं 2 को राशन दे दिया 2 को नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्ड धारकों को गेहूं मिलना चाहिए। जब वह कुराली में स्थित सिविल खुराक दफ्तर में जाते हैं तो वहां कोई नहीं मिलता। अगर कोई वहां मिल जाए तो कोई सीधे मुंह बात नहीं करता। क्षेत्र के लगभग 27 डिपुओं पर 3 मशीनों से कछुए चाल में राशन बांटा जा रहा है उन्हें सरकार से मांग करते हुए कहा कि डिपुओं पर पिछले 1 साल में आए गेहूं, दाल की पूरी जांच की जाए।
लगाए गए आरोप झूठे : एएफएसओ
जब इस बारे में एएफएसओ जगजीव्त कौर ने कहा कि मशीन में जिसका नाम है वह उसे गेहूं दे सकते हैं उसके अलावा किसी को गेंहू नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को 3 किलो दाल भी दी जा रही है जो आरोप लगाए जा रहे वह झूठे हैं। काफी लोगों के कार्ड कट गए हैं वह सबसे दोबारा आधार कार्ड ले रहे हैं उन आधार कार्डों के नंबरों को दोबारा से मशीन में डाल दिया जाएगा।
फोटो कैप्शन 01 सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नीले कार्ड धारक। 02 एएफए