फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार पर हमला कर लूटे 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। सिसवां मार्ग पर चौकीदार पर हमला कर 25 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। इस संबंधी बासी रोड कैरियर के प्रधान रविंद्र सिंह व गुरदयाल सिंह आदि ने बताया कि उनकी गाड़ियां सिसवां मार्ग पर बासी ट्रांसपोर्ट में लगी हुई हैं। वहां गाड़ियों की देखरेख के लिए चौकीदार रखा हुआ है। ट्रांसपोर्ट के चौकीदार अजय कुमार ने बताया कि बीती रात एक संदिग्ध वहां घूम रहा था। जब उससे पूछताछ की तो वह वहां से चला गया। इसकी कुछ देर बाद वह वाहन में कुछ साथियों को लेकर आया और हमला कर 25 हजार रुपये दो मोबाइल छीन लिए। इसके अलावा जाते हुए मोटरसाइकिल भी तोड़ गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल अजय कुमार को अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें