फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मेरठ निवासी परवीन कुमार चहल ने जीरकपुर पुलिस को लोन दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये ठगने की शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें व्यापार के लिए पैसों की जरूरत थी तो उन्होंने लोन के लिए वेबसाइट पर संपर्क किया। शातिरों ने मोबाइल नंबर देकर जीरकपुर स्थित अमेरिकन फाइनेंशल कॉरपोरेशन, एससीओ-734 ट्राइसिटी ट्रेड टावर पटियाला रोड का पता दिया। ऑफिस में मौजूद संजय कुमार, पंकज मल्होत्रा, अमन मल्होत्रा, राजीव कुमार, राकेश अग्रवाल व संजय राओ ने लोन कि लए 85 हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने प्रॉपर्टी की वैल्यू देखकर कहा कि उन्हें 4 करोड़ रुपये लोन मिल सकता है, जिसके लिए 9 लाख 64 हजार रुपये देने होंगे। उनकी बातों में आकर शातिरों को पांच लाख रुपये और दे दिए। 15 सितंबर को जब वह चेक लेने ऑफिस पहुंचे तो आफिस बंद था। इसके बाद दो-तीन दिन फोन पर बात करने के बाद शातिरों ने सभी नंबर बंद कर दिए। इसके बाद इसकी शिकायत एसएसपी मोहाली व थाना जीरकपुर को दी गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रामेश्वर दास ने बताया कि परवीन कुमार चहल ने शिकायत में छह लोगों के नाम बताए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें