फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: औद्योगिक क्षेत्र फेज-8 में सड़क बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड से औद्योगिक क्षेत्र फेज-8 तक की सड़क बनाने का काम शनिवार से शुरू हो गया है। यह सड़क पिछले कई सालों से खस्ताहाल में थी और इसका काम औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुरू करवाया। बलजीत सिंह ने कहा कि यह सड़क जसपाल भट्टी के स्टूडियो, अन्य बड़े कार्यालयों और उद्योगों की ओर जाती है, जहां रात के समय बहुत अधिक यातायात होता है और सड़क की इस खस्ता हालत के कारण वहां भारी ट्रैफिक जाम लग जाता था। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क की खस्ता हालत के कारण यहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और लोगों की मांग थी कि इस सड़क की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें