फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बनूड़ क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। पंजाब सरकार ने बनूड़ के विकास के लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इसके अलावा मार्केट कमेटी बनूड़ के अधीन गांवों की संपर्क सड़कों की मरम्मत के लिए 3 करोड़ 1 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई। मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसवीर सिंह चंदुआ ने बताया कि बनूड़ मार्केट कमेटी के अधीन आने वाले गांवों में इस रकम से विकास कार्य होंगे। इनसे खेड़ी गुरना से बासमा, मोही खुर्द से शमशान घाट, अबरावां से गीगे माजरा, गुरदितपुरा से खेड़ा गजू, कराला मेन से शमशान घाट, नेशनल हाईवे से राम नगर वाया कालोमाजरा, राम नगर से शमशान घाट, बालमाजरा से बूटा सिंह वाला, बुढ़नपुर से गुरुद्वारा श्री चोई साहिब तथा मछली कला से चंडियालां तक के लिंक मार्गों की मरम्मत की जाएगी। कुल मिलाकर इस राशि से करीब 15.3 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत की जाएगी। जसवीर सिंह चंदुआ ने कहा कि गांवों की संपर्क सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए फंड जारी होने से इन सड़कों का निर्माण बहुत जल्द हो जाएगा। इन गांवों की संपर्क सड़कों की खस्ता हालत के कारण इन गांवों के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इन सड़कों की मरम्मत से बनूड़ क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें