फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में सेवानिवृत्त प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नहर से निकाला शव

विज्ञापन
मृतक राकेश गर्ग। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। सरकार कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर राकेश गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने उनको राजपुरा पटियाला रोड पर गंडा खेड़ी नहर से बाहर निकाला। परिजनों का कहना है कि उनको अगवा किया गया था। फोन पर उन्होंने अगवा होने की बात कही और दो लाख रुपये लेकर राजपुरा नहर के पास आने को कहा। डेराबस्सी के डीएसपी गुरप्रीत सिंह बैंस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने नहर में छलांग लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गली नंबर पांच, आदर्श नगर के 61 वर्षीय प्रोफेसर राकेश गर्ग सरकारी कॉलेज में अकाउंट के प्रोफेसर थे। शुक्रवार सुबह तकरीबन नौ बजे वह घर से नजदीक दुकानों तक गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी लड़की और दामाद को फोन करके बताया कि उनको अगवा कर लिया गया है। वे दो लाख रुपये लेकर राजपुरा गंडा नहर के पास आ जाएं। इसके बाद परिवार की तरफ से जब उस नंबर पर फोन किया गया तो फोन पुलिस ने उठाया। उन्होंने प्रोफेसर के नहर में छलांग मारने की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने जब प्रोफेसर गर्ग को नहर से बाहर निकाला, तब उनकी सांसें चल रही थीं। अस्पताल ले जाने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान भूपिंद्र सिंह सैनी ने बताया कि प्रोफेसर गर्ग ने अपनी सारी उम्र इस इलाके के बच्चों को शिक्षित करने में गुजारी है सरकारी कॉलेज का स्तर बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है।
राजपुरा पुलिस के अनुसार प्रोफेसर गर्ग ने पहले कोल्ड ड्रिंक पी फिर नहर में छलांग मार दी। उनको प्रत्यक्षदर्शियों ने छलांग मारते देखा है। राजपुरा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसे बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। -गुरप्रीत सिंह बैंस, डीएसपी डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें