फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में कार की टक्कर से सेवानिवृत्त अधिकारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-21 पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार 83 वर्षीय हरबंस सिंह को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरबंस सिंह गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रहे थे। यह हादसा झुंगियां रोड के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। टक्कर मारने के बाद अज्ञात कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता बठिंडा से वर्ष 2001 में भलाई अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। भूपिंदर सिंह को एक राहगीर से हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें