मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड रिटायर्ड ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के साझा प्रधान गुरदीप सिंह ने बोर्ड चेयरमैन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन आयोग का बकाया तुरंत जारी करने की मांग की है। एसोसिएशन की बैठक में गुरदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों को पिछले साल अप्रैल से वेतन आयोग के बकाये का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन बोर्ड कर्मचारियों को अभी तक पूरा एरियर नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि जनवरी में एक वर्ष के बकाये का चेक मिला था और शेष राशि जल्द जारी करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। एसोसिएशन ने बोर्ड प्रबंधन से पूरा बकाया जारी करने की मांग की। साथ ही पंजाब सरकार से बोर्ड को मिलने वाली बकाया राशि जल्द जारी करने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे रिटायर्ड कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।