फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हजारों रुपये के बिजली बिलों से परेशान कुंभड़ा निवासी, सरकार से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव कुंभड़ा के निवासियों ने बिजली विभाग की ओर से भेजे गए कथित तौर पर अधिक बिलों को लेकर पंजाब सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों की वास्तविक खपत कम होने के बावजूद हजारों रुपये के बिल भेजे गए हैं। इससे लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। एससी-बीसी महापंचायत पंजाब के अध्यक्ष एवं समाजसेवी बलविंदर सिंह कुंभड़ा ने कहा कि एक ओर सरकार 600 यूनिट तक बिजली माफ करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर लोगों को भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। जिन घरों में एसी या पानी की मोटर तक नहीं है, वहां भी हजारों रुपये के बिल आना चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने बताया कि एक उपभोक्ता का मीटर जलने के कारण करीब तीन महीने पहले ही बिजली विभाग में जमा है, इसके बावजूद उसके नाम करीब 15 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया। ग्रामीणों ने ऐसे बिलों की जांच कर उन्हें तुरंत दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

साबका ब्लॉक समिति सदस्य गुरनाम कौर ने कहा कि महंगाई के दौर में ऐसे बिलों से गरीब परिवारों का बजट बिगड़ जाएगा। इस मौके पर भाग सिंह, हरबंस सिंह, गुरमीत कौर, परमजीत कौर, दलजीत कौर, सुरिंदर कौर, बिमला, बलजीत कौर, कनिका, योगराज सिंह, कमलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और परमिंदर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।बलविंदर सिंह कुंभड़ा ने चेतावनी दी कि यदि कथित गलत बिल वापस लेकर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे और मुख्यमंत्री, बिजली बोर्ड तथा मोहाली विधायक के पुतले फूंकने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें