फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चाकू दिखा बाइक सवार से नकदी-मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। ईसापुर रोड स्थित फाटक पार बाइक सवार दो लुटेरे दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पीड़ित नूरसहिन निवासी गांव दप्पर ने बताया कि वह पीओपी का काम करता है और बुधवार को ईसापुर गांव जा रहा था। इसी दौरान रेलवे फाटक पार करने के बाद जब वह पानी पीने के लिए रुका तो दो अलग-अलग बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने उसे चाकू दिखाया और उसका मोबाइल फोन और जेब में रखी दो हजार रुपये की नकदी लूट ली और धमकी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अजितेश कौशल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें