फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 200 फीट मास्टर प्लान रोड के निर्माण को लेकर लोगों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली-खरड़। न्यू सनी एनक्लेव और आसपास के सेक्टरों में प्रस्तावित 200 फीट मास्टर प्लान रोड के निर्माण में देरी से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। मंगलवार को 200 फुट गमाडा मास्टर प्लान रोड संघर्ष कमेटी की अगुवाई में बड़ी संख्या में निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गमाडा के प्रधान सचिव विकास गर्ग को मांगपत्र सौंपा। लोगों ने खानपुर से दारा स्टूडियो तक करीब 5.80 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि गमाडा के 2010 के स्वीकृत मास्टर प्लान में यह सड़क महत्वपूर्ण आर-2 सेक्टर डिवाइडिंग रोड के रूप में प्रस्तावित थी। यह सड़क सेक्टर-122/121, 120/123 और 125/124 के बीच जुड़ाव प्रदान करेगी। क्षेत्र में 20 हजार से अधिक परिवारों ने इसी मास्टर प्लान के आधार पर अपने मकान और कारोबार स्थापित किए हैं। सड़क न होने से लोगों को रोजाना लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। बारिश में जलभराव, सड़क की खराब हालत, धूल-मिट्टी और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। सार्वजनिक परिवहन और आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन



निर्माण में देरी और लोगों की उम्मीदें

कमेटी ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन से पहले भी कई बार मांग की जा चुकी है। अधिसूचना और सोशल इंपैक्ट असेसमेंट (एसआईए) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। हालांकि, अभी तक धरातल पर कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दे रही है।



कमेटी की प्रमुख मांगें और चेतावनी

कमेटी के अध्यक्ष मनिंदर प्रीत सिंह, महासचिव अंटर सिंह बराड़ और सचिव जीएस भुल्लर ने मांग की। उन्होंने लंबित प्रशासनिक, भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने को कहा। कमेटी ने वर्क ऑर्डर जारी करने और सड़क निर्माण की स्पष्ट समयसीमा घोषित करने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें