फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शाहीमाजरा आरएमसी पॉइंट पर कूड़े से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, धरना किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े के डंपिंग ग्राउंड पर पार्क-ग्रीन बेल्ट बनाने की मांग, कई नेताओं ने दिया समर्थन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। शाहीमाजरा आरएमसी पॉइंट पर कूड़े की समस्या को लेकर शनिवार सुबह इलाका निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। कूड़े के ढेर, बदबू और बार-बार लगने वाली आग से परेशान लोगों ने धरना शुरू कर दिया। निवासियों ने मांग की कि यहां से कूड़े को पूरी तरह हटाकर इस जगह पर पार्क और ग्रीन बेल्ट विकसित की जाए, ताकि इलाके को गंदगी से राहत मिले और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
गत दिवस इलाका निवासियों ने पार्षद कुलदीप कौर कंग की अगुवाई में मेयर सरबजीत सिंह समाना से मुलाकात कर आरएमसी पॉइंट पर अवैध रूप से कूड़ा डंप किए जाने की समस्या उठाई थी। इस दौरान मेयर ने शनिवार को मौके का दौरा करने का आश्वासन दिया था। लोगों के मुताबिक, मेयर के पहुंचने का समय सुबह साढ़े 11 बजे तय था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए धरना शुरू कर दिया। फेज-5 निवासी सुखविंदर सिंह, रविंदर सिंह, विवेक जोशी, उषा शाही ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से कूड़े की समस्या झेल रहे हैं। यहां जमा कूड़े में कई बार आग भी लग चुकी है, जिससे उठने वाले धुएं और बदबू से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी कीमत पर यहां कूड़े की ट्रॉलियां नहीं आने दी जाएंगी। लोगों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।
विज्ञापन

खराब पर्यावरण को बेहतर बनाया जाए
पार्क और ग्रीन बेल्ट बने, ताकि मिले राहत धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि आरएमसी पॉइंट से कूड़ा हटाने के बाद इस जगह को पार्क और ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इससे इलाके में हरियाली बढ़ेगी और लोगों को साफ-सुथरा सार्वजनिक स्थान मिल सकेगा। निवासियों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र के पास कूड़ा जमा करने के बजाय यहां पौधे लगाए जाएं और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन



कई राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे
धरने में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, भाजपा महिला मोर्चा की उपप्रधान आभा बंसल, अकाली नेता अजय पाल सिंह मिड्डूखेड़ा, पूर्व मेयर जीती सिद्धू, पूर्व पार्षद अशोक झा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कई मौजूदा पार्षद भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों की समस्या और पार्क व ग्रीन बेल्ट बनाने की मांग को समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें