फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दूसरे सोसाइटी की गंदगी से सन्नी एनक्लेव-2 के लोग परेशान, नप से की निजाम दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला रोड पर स्थित सन्नी एनक्लेव-2 के निवासियों ने नगर परिषद को लिखित में शिकायत देकर सोसाइटी की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उनकी सोसाइटी के पास गुलनार मीडोज सोसाइटी और ओसिस बैंकविट व स्टेवेल है। दोनों जगहों से खाली प्लॉट में सीवर की गंदगी गिराई जा रही है। इस कारण उनकी सोसाइटी में बदबू और गंदगी का आलम है। गुलनार सोसाइटी हाईराइज सोसाइटी है। यहां के लोगों ने उनकी सोसाइटी की लाइन से अपनी लाइन जोड़ दी है। इस कारण हमेशा सीवर ओवरफ्लो रहता है। नगर परिषद से मांग करने वालों में सोसाइटी निवासी संतोष कुमार, मनोज कुमार झा, भोला राम, कृष्ण लाल व बलवंत सिंह ने बताया कि उनकी सोसाइटी में करीब एक एकड़ लैंड में पानी के लिए सरकारी ट्यूबवेल लगाया हुआ। जहां खाली पड़ी जगह में रात के समय काफी अंधेरा रहता है। इस कारण वहां कुत्ते और नशेड़ी युवक आ जाते हैं। इस कारण सोसाइटी की महिलाओं, बजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने नगर परिषद से यहां स्ट्रीट लाइट्स लगाने की मांग की है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि ट्यूबवेल के लिए छोड़ी पंचायती जमीन पर कुछ लोगों और बिल्डरों ने कब्जा कर लिया है। इसके लिए नगर परिषद को लिखा गया है। पंचायती जमीन की पैमाइश करवाई जाए और लोगों के कब्जे से पंचायती जमीन को छुड़वाया जाए। लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी यहां रास्ते को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस कारण सोसाइटी के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। नगर परिषद ने उनको आश्वासन दिया था।
विज्ञापन





आज हमारे पास लिखित शिकायत आई है। कल ही टीम भेजकर चेक करवा लिया जाएगा। जो भी जायज मांग लोगों की होगी उसे जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा। - परमिंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें