फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दसमेश नगर वासी मूलभूत सुविधाओं से तरस रहे, प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बरवाला रोड के सैदपुरा गांव के पास स्थित दसमेश नगर कॉलोनी के निवासी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नाराज कॉलोनी वासियों ने नगर कौंसिल अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों ने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 को हलका विधायक ने नगर कौंसिल अधिकारियों की मौजूदगी में कॉलोनी में विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा था और काम शुरू करने का आश्वासन दिया था। उस समय विधायक ने कहा था कि किसी को भी कोई परेशानी नहीं आएगी। लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हो सका है।
वासियों ने बताया कि पहले गलियों में पानी खड़ा होने से सफाई की स्थिति खराब थी। अब बारिश में कीचड़ जमा हो जाता है और गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत करने पर नगर कौंसिल अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्घाटन के समय फोटो खिंचवाने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई थी, जो बिना काम किए वापस भेज दी गई। कॉलोनी वासियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाओं वाले काम शुरू करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तस्वीरें - गली में खड़ा पानी और कीचड़, जो विकास के दावों की पोल खोल रहा है

- कॉलोनी वासी परेशान अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें