फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-89 में गुरुद्वारा निर्माण की मंजूरी न मिलने पर निवासियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-89 में गुरुद्वारा साहिब के निर्माण की मंजूरी न मिलने से सेक्टर-88 और 89 के निवासी परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गुरुद्वारा साहिब के लिए सेक्टर में प्लाट भी आरक्षित किया हुआ है। गमाडा निर्माण की अनुमति नहीं दे रहा है। दोनों सेक्टरों के निवासियों की गुरुद्वारा सिंह सभा सोसाइटी दो साल से गमाडा दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला है। इस बीच क्षेत्र की संगत को दूसरे सेक्टरों में बने गुरुद्वारों में जाना पड़ता है। आवागमन में बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी होती है। सोसाइटी के प्रधान गुरमुख सिंह, सचिव दीदार सिंह और उपप्रधान नरिंदर सिंह मान ने बताया कि इस संबंध में वह गमाडा के अधिकारियों के अलावा विभाग के मंत्री, मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह और हलके के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने भी मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर में मंदिर और चर्च भी बन चुका है लेकिन गुरुद्वारा साहिब नहीं बन पाया है। गमाडा इसके निर्माण के लिए मंजूरी नहीं दे रहा है। निवासियों का कहना है कि सेक्टर में आबादी बढ़ने के साथ एक धार्मिक स्थल की जरूरत महसूस हो रही है, ताकि संगत को अपने सेक्टर में ही सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण की मंजूरी नहीं दी गई तो वे सामूहिक रूप से अपने स्तर पर गुरुद्वारा साहिब का निर्माण शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें