फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शाहीमाजरा में लग रहे कूड़े के प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में उतरे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शाहीमाजरा में बने नगर निगम के आरएमसी पॉइंट के साथ बनाए जा रहे कूड़े के प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध कर दिया। वीरवार को फेज 5 के रिहायशी इलाके में रहते लोगों और गांव शाहीमाजरा निवासी स्थानीय उद्योगपतियों के साथ मिलकर इस प्लांट का विरोध करने पहुंचे और निगम की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी भी की। फेज-5 के साथ ग्रीन बेल्ट और गांव शाहीमाजरा की ओर जाती सड़क किनारे बने आरएमसी पॉइंट के साथ यह प्लांट बनाया जा रहा है। जिसका लोगों ने विरोध करते हुए इस प्लांट के काम को रोकने की मांग की है। इसके साथ ही आरएमसी प्लांट को भी यहां से उठाने को कहा है। लोगों का कहना है कि एक तो पहले ही यहां पर कूड़ा सड़क तक फैला रहता है और समय पर सफाई न होने के कारण परेशानी आती है अगर यह प्लांट लग गया तो इससे ओर समस्या आएगी। मौके पर पहुंचे पार्षद जगदीश जग्गा, पूर्व पार्षद एंव भाजपा नेता अशोक झा ने लोगों के साथ मिलकर इस समस्या के हल के लिए निगम अधिकारियों से भी बात की। साथ ही चेतावनी दी की अगर प्लांट का काम नहीं रोका गया तो उनको मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम यहां प्लांट लगा रहा है, जहां पर गीला कचरा रखा जाएगा और इसके कारण भारी दुर्गंध पैदा होगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र रिहायशी क्षेत्र से सटा हुआ है और वैसे भी कानून के अनुसार ग्रीन बेल्ट में कोई भी कूड़ा कलेक्शन सेंटर या कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट नहीं लगाया जा सकता, इसलिए इस काम को तुरंत रोका जाना चाहिए। धरने के दौरान मौके पर पहुंचे डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी ने लोगों की मांग पर सहमति प्रकट करते हुए निगम कमिश्नर से मीटिंग करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अगर इस समस्या का हल न हुआ तो वह खुद लोगों के साथ धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें