फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर होंगे धार्मिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना, अकाल आश्रम सोहाना, गुरुद्वारा श्री अंब साहिब और गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब की प्रशासकीय कमेटियों ने एक संयुक्त और व्यापक कार्यक्रम की घोषणा की। भाई अरविंदर पाल सिंह किट्टू वीर के नेतृत्व में धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। गुरुद्वारा अंब साहिब में अकाली दल के जिला जत्थेदार परविंदर सिंह सोहाना, एसजीपीसी सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल, गगनदीप सिंह राजा और गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह टोहड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 17, 18, 19 और 20 सितंबर को धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी। इसमें पंथ के प्रसिद्ध जत्थे संगतों को कथा, कीर्तन और गुरमति विचारों से निहाल करेगें। 21 सितंबर को गुरुद्वारा श्री अकाल आश्रम सोहाना में अमृत संचार होगा। 20 सितंबर को एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा जो गुरुद्वारा सिंह हीदान सोहाना से शुरू होकर सेक्टर-70, फेज-7, 8, 9, 10 और फेज-11 से एयरपोर्ट रोड से होता हुआ गुरुद्वारा नाभा साहिब जीरकपुर में समाप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें