डेराबस्सी। डेराबस्सी के वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने गांव अमलाला में घग्गर दरिया पर बने पुल की मरम्मत के लिए घग्गर पुल कमेटी को एक लाख एक हजार रुपये की सहायता राशि भेंट की। इस मौके पुल के निर्माण के समय बड़ा योगदान देने वाले मीरा घड़ाम डेरा से बाबा बुल्ले शाह मल भी विशेष रूप से मौजूद थे।